Xiaomi ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा है।
Xiaomi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था जो कि आज यानी कि 7 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस Redmi फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट शामिल किया गया है। इस फोन को शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स अमेजन से खरीदा जा सकता है।
Redmi 17C 5G आज से बिक्री के लिए Xiaomi की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया है। Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में आता है। ग्राहक इस फोन को कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Redmi 17C 5G में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले आती है, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी को शामिल किया है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह फोन महज 90 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है। यह फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर दिया गया है। यह फोन सर्किल टू सर्च फंक्शनैलिटी के साथ भी आता है।
Redmi 17C 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव हो सकता है। वहीं वेट टच टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि फोन के टच को गीली ऊंगलियों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.05 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी