Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन

Redmi 15A 5G, Realme P4 Lite 5G और Poco C85x 5G के बीच कीमत, बैटरी और फीचर्स का पूरा कंपैरिजन।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • तीनों फोन बजट 5G सेगमेंट में अलग फीचर्स के साथ आते हैं
  • Realme में 7000mAh बैटरी, Redmi और Poco में 6300mAh बैटरी
  • प्रोसेसर और कैमरा के मामले में तीनों फोन में अंतर है

Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन

Redmi 15A 5G को भारत में किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसकी टक्कर Realme P4 Lite 5G और Poco C85x 5G से हो रही है। Redmi 15A 5G में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 और Poco C85x 5G में भी Unisoc T8300 चिपसेट मिलता है। तीनों ही फो में कुछ समानताएं, लेकिन कई अंतर भी हैं। ऐसे में यहां हम आपको इन तीनों स्मार्टफोन्स के बीच विस्तार से तुलना कर रहे हैं।

कीमत

Redmi 15A 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।

वहीं, Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

Poco C85x 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें DC डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Poco C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप

Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi 15A 5G Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है।
Realme P4 Lite 5G Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
Poco C85x 5G Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है।

प्रोसेसर

Redmi 15A 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।
Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
Poco C85x 5G में भी Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप

Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Lite 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Poco C85x 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi 15A 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm जैक और FM रेडियो मिलता है।

Realme P4 Lite 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Poco C85x 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  3. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  4. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  5. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  6. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  7. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  8. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  9. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  10. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.