Redmi 14R फोन 8GB रैम, 5160mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 14R एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 14 बेस्ड HyperOS पर चलता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 14:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.68 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है
  • इसमें 8 जीबी रैम के साथ Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है
  • फोन में 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है

Redmi 14R एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 14 बेस्ड HyperOS पर चलता है।

Photo Credit: Redmi

Redmi 14R फोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह ब्रांड की ओर से एक बजट फोन है जिसमें 8 जीबी रैम के साथ Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5,160mAh की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग भी है। रियर में फोन 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi 14R Price, Availability

Redmi 14R की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,000 रुपये) है जिसमें इसका बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन का 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट क्रमश: CNY 1,499 (लगभग 17,700 रुपये) और CNY 1,699 (लगभग 20,100 रुपये) में आता है। इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट 1,899 (लगभग 22,500 रुपये) में आता है। 
Advertisement

Redmi 14R को Deep Ocean Blue, Lavender, Olive Green, और Shadow Black (चाइनीज से अनुवादि) शेड्स में खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Redmi 14R Specifications

Redmi 14R एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 14 बेस्ड HyperOS पर चलता है। इसमें 6.68 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है।  
Advertisement

रियर में फोन 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। इसमें साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आता है और 18W चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.