50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Redmi 13C स्‍मार्टफोन की सेल भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Redmi 13C : फोन को 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। शुरुआती कीमत 8999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 15:48 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 13C की सेल भारत में शुरू हो गई है
  • इसके 4जी मॉडल को ऑनलाइन व ऑफलाइन लिया जा सकता है
  • आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर मिल रहा डिस्‍काउंट

अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप कार्ड या ईएमआई ट्रांजैक्‍शन करते हैं तो 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी पा सकते हैं।

Photo Credit: Redmi

Redmi के बजट स्‍मार्टफोन Redmi 13C की सेल भारत में शुरू हो गई है। ब्रैंड ने पिछले हफ्ते ही इस डिवाइस को लॉन्‍च किया था। Redmi 13C को ग्‍लोबल मार्केट्स में पहले ही लाया जा चुका है और अब यह भारत में भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। शुरुआती कीमत 8999 रुपये है। अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप कार्ड या ईएमआई ट्रांजैक्‍शन करते हैं तो 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी पा सकते हैं।  

Redmi 13C को Mi.com, Xiaomi Retail और Amazon से खरीदा जा सकता है। यह फोन स्टारडस्ट ब्लैक और स्टारशाइन ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में उपलब्‍ध है। 
 

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 13C में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MP2 GPU शामिल है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जासकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 13C के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी लैस है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ सिर्फ 10W चार्जर ही आता है।
Advertisement

रेडमी ने Redmi 13C के अलावा Redmi 13C के 5जी मॉडल को भी भारत में लॉन्‍च किया है। उसमें 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ SoC है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU शामिल है। Redmi 13C 5G को Startrail Black, Startrail Silver और Startrail Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Redmi 13C 5G के 4GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।   
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  5. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  6. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  7. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  8. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.