Redmi 13C के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक, 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च!

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले बताया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 17:01 IST
ख़ास बातें
  • यह रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस कैरी करता है।
  • फोन में 5000 एमएएच की बैटरी आ सकती है।
  • फोन के नवंबर में आने की संभावना है।

Redmi 13C फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले बताया गया है

Photo Credit: Mysmartprice

Xiaomi की ओर से Redmi 13C अपकमिंग स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन के बारे में काफी दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब लॉन्च से पहले इसकी इमेज रिटेल बॉक्स सहित लीक हो गई हैं। फोटो में फोन का डिजाइन और कई अहम जानकारी पता चलती हैं। मसलन, यह स्मार्टफोन 5G के अलावा 4G वर्जन में भी लॉन्च होगा। लीक हुई इमेज में फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट दिख रहा है। अपडेट कहता है कि फोन में Redmi 12C की तरह ही ग्लास पैनल होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा ये स्मार्टफोन। 

Redmi 13C के लॉन्च से पहले इसकी लाइव इमेज लीक हो गई हैं जिसमें फोन का फ्रंट और बैक पैनल डिजाइन दिख रहा है। न्यूजऑनली की रिपोर्ट के अनुसार, इसका रिटेल बॉक्स भी यहां नजर आया है। लीक हुई इमेज में फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट दिखाई दे रहा है। इसके अलावा फोन ब्लू और ब्लैक कलर में भी आएगा, ऐसी खबरें हैं। फोन में ग्लॉसी फिनिश नजर जिससे पता चलता है कि यह ग्लास पैनल के साथ आ सकता है। 

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले बताया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। कैमरा के लिए यह रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस कैरी करता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी आ सकती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके प्रोसेसर के लिए कहा गया है कि फोन ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस होगा। जिसके बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट के आधार पर फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यह 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करेगा। फोन को कुछ मार्केट्स में Poco C65 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के नवंबर में आने की संभावना है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 13C, Redmi 13C Specifications, Redmi 13C features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.