Redmi 12C हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650x720 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 08:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में एंट्री लेवल फोन Redmi 12C को पेश कर दिया है।
  • Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 12C के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY699 है।

Photo Credit: Xiaomi China

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में अपनी Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने चीन में एंट्री लेवल फोन Redmi 12C को पेश कर दिया है। Redmi का यह फोन 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए यहां पर इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi 12C की कीमत


कीमत की बात करें तो Redmi 12C के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 8,385 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्टोरेज के लिहाज से तीन मॉडल्स में उपलब्ध है।

इसके 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 यानी कि 9,585 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 899 यानी कि 10,785 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हालांकि इसके चीन के बाहर आने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी जल्द ही भारत में रेडमी नोट 12 सीरीज लेकर आने वाली है।
 

Redmi 12C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650x720 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर के लिए यह Helio G85 ऑक्टा कोर पर काम करता है, जिसके साथ Mali-G52 MP2 GPU है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स फोटोग्राफी और नाइट सीन मोड को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि स्टैंडर्ड5V2A चार्जर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, 4G नेटवर्क और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.