Redmi 12C Launched : सिर्फ 8999 रुपये में लॉन्‍च हुआ नया रेडमी स्‍मार्टफोन, मिलेगा 50MP कैमरा, जानें बाकी खूबियां

Redmi 12C : Redmi 12C की पहली सेल 6 अप्रैल को होगी। इसे एमेजॉन, Mi.com, Mi Store समेत ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी ने भारत में नया बजट स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया
  • इसे 6 अप्रैल से ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा
  • फोन में 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है

Redmi 12C : यह स्‍मार्टफोन ग्रेफाइट ग्रे, ओशन ब्लू, मिंट ग्रीन और लेवेंडर पर्पल जैसे कलर्स में उपलब्‍ध होगा।

Photo Credit: Amazon India

शाओमी के सबब्रैंड रेडमी (Redmi) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में दो नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए। Redmi Note 12 4G के बारे में हम आपको पिछली रिपोर्ट में बता चुके हैं। दूसरा स्‍मार्टफोन है- Redmi 12C (रेडमी 12सी)। रेडमी ने इस स्‍मार्टफोन को 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया है। Redmi 12C में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा, बड़ा डिस्‍प्‍ले और 5000 एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां हैं। इसे ग्रेफाइट ग्रे, ओशन ब्लू, मिंट ग्रीन और लेवेंडर पर्पल जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है। आइए Redmi 12C के बारे में और विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Redmi 12C के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

Redmi 12C को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम 8,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के दाम 10,999 रुपये हैं। Redmi 12C की पहली सेल 6 अप्रैल को होगी। इसे एमेजॉन, Mi.com, Mi Store समेत ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Redmi 12C के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स  

रेडमी ने इस फोन को बड़े कैमरा, डिस्‍प्‍ले और बैटरी से पैक किया है। प्रोसेसर के लेवल पर भी संतुष्‍ट करने की कोशिश की गई है। Redmi 12C में 6.71 इंच का IPS LCD पैनल है। यह एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Redmi 12C में मीयूआई 13 की लेयर है। 

इस स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio G85 प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम सपोर्ट है। वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इस फोन में मिलता है। 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज फुल होने पर एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज बढ़ाया जा सकता है। Redmi 12C में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्‍सल कैमरा के साथ एक डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। एलईडी फ्लैश भी है। सेल्‍फी कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है।  
Advertisement

Redmi 12C में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 3.5mm का हेडफोन जैक, फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबियां भी इस फोन में हैं। ग्राहकों को सबसे ज्‍यादा प्रभावित कर सकती है फोन की कीमत, जो 8,999 से शुरू हो जाती है।  
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  2. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  4. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  5. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  8. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  9. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  10. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.