5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला अफॉर्डेबल Redmi 12C भारत में अगले महीने होगा लॉन्च!

Redmi 12C की आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च डेट, भारत में इसकी कीमत और कुछ अन्य जानकारियां अभी अज्ञात हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 12:29 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है Redmi 12C
  • चीन में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के रूप में हो चुका है लॉन्च
  • भारत में भी इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है

Redmi 12C हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था

Redmi 12C को पिछले साल के अंत में चीन में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, फोन अगले महीने भारत में उपलब्ध होगा। भारतीय यूनिट में चाइनीज वेरिएंट के समान डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स होने की संभावना है। Redmi 12C के भारत में बार्सिलोना में MWC 2023 से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है, जो 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच होने वाला है।

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 12C में MediaTek Helio G85 SoC के साथ Mali-G52 GPU होगा। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज होगी। चीन में लॉन्च किए गए Redmi 12C में 6.71-इंच HD+ (1,650x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:6:9 और पीक ब्राइटनेस 500nits है। फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी और 0.08-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है।

Redmi 12C की आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च डेट, भारत में इसकी कीमत और कुछ अन्य जानकारियां अभी अज्ञात हैं। डिवाइस में 3.5 mm हेडफोन जैक और 5,000mAh बैटरी शामिल होगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। फोन 10W चार्जिंग एडॉप्टर के साथ आएगा।

हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 12C बजट स्मार्टफोन के बेस 4GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 699 (लगभग 8,400 रुपये) है। इसके 4GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 799 (लगभग 9,600 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 899 (लगभग 10,800 रुपये) है।
Advertisement

Redmi 12C एक हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो) स्लॉट के साथ आता है। डिवाइस में LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 फ्लैश मेमोरी है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से में चौकोर मॉड्यूल है जिसमें एक पिल शेप कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर कैमरा मॉड्यूल के बगल में फिट किया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.