Redmi 12 5G फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Geekbench पर स्पॉट! 1 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च!

Redmi 12 का भारत लॉन्च अब नजदीक है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोन 1 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 12 का भारत लॉन्च अब नजदीक है।
  • लॉन्च से पहले अब फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है।
  • गीकबेंच पर दिखा चिपसेट Snapdragon 4 Gen 2 5G बताया जा रहा है।

Redmi 12 5G को कंपनी Redmi Note 12R (फोटो में) के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: Redmi

Redmi 12 को कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। अब यह फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है। लेकिन अभी साफ नहीं है कि कंपनी इसका 4G वेरिएंट लॉन्च करेगी या फिर 5G वेरिएंट लॉन्च करेगी। Redmi 12 5G फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर देखा गया है। डिवाइस में Snapdragon चिपसेट दिखाई दिया है। इसी मॉडल नम्बर के साथ यह BIS पर भी स्पॉट किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि भारत में लॉन्च होने वाले इस फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है। 

Redmi 12 का भारत लॉन्च अब नजदीक है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोन 1 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले अब फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसका मॉडल नम्बर 23076RN4BI बताया गया है। प्रोसेसर 2.2GHz में 8 कोर के साथ दिखाया गया है। साथ में Adreno 613 GPU भी है।

गीकबेंच पर दिखा ये फोन एक 5G फोन है। जबकि कंपनी की ओर से 1 अगस्त को लॉन्च होने वाले Redmi 12 के लिए अभी तक साफ नहीं किया गया है कि इसका 4G वर्जन लॉन्च होगा या 5G। बहरहाल गीकबेंच पर दिखा चिपसेट Snapdragon 4 Gen 2 5G बताया जा रहा है। यानि कि एक और बार यहां से फोन के 5G होने की बात सामने आती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यहां Android 13 मेंशन है। 

Redmi 12 के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने प्रभावित करने वाले आंकडे़ हासिल किए हैं। सिंगल कोर में फोन ने 916 पॉइंट्स स्कोर किए हैं जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 2,106 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। लिस्टिंग में ऊपर बताए गए स्पेक्स के अलावा और कोई जानकारी नहीं मिलती है। अब देखना होगा कि 1 अगस्त को लॉन्च से पहले कंपनी इसके बारे में कोई और पुष्टि करती है या नहीँ। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  2. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  3. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  4. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  5. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  2. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  4. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  5. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  6. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  7. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  8. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  9. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  10. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.