Redmi 12 4G, Redmi 12 5G Launched: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से लैस Redmi 12 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 12 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 15:30 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है।
  • फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
  • इसमें IP53 रेटिंग है जिससे फोन धूल और पानी से बचा रहता है।

Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Redmi की ओर से Redmi 12 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसके 5G और 4G, दोनों वेरिएंट उतारे हैं। Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 12 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। बैटरी कैपिसिटी के मामले में फोन 5,000mAh पावर वाली बैटरी को इस्तेमाल करता है। इसके साथ में ब्रांड ने 18W फास्ट चार्जिंग दी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स। 
 

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G price in India, availability

Redmi 12 4G बेस मॉडल में 4GB + 64GB रैम, स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। फोन का 6GB + 128GB वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के साथ 1000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया गया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें चुनने के लिए जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर, और पेस्टल ब्लू का विकल्प दिया गया है।  

Redmi 12 5G की कीमत की बात की जाए तो फोन मूस्टोन कलर में आता है जिसके 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में पेश किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी के साथ 14,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ बैंक और लॉयल्टी डिस्काउंट भी दिया गया है।

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G की सेल 4 अगस्त से शुरू होगी। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। साथ ही अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर भी हैंडसेट खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।  
Advertisement
 

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G specifications, features

Redmi 12 4G, Redmi 12 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो दोनों ही स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आते हैं जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है, और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 12 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। इसके कैमरा डिपार्टमेंट पर नज़र डालें तो सीरीज के स्मार्टफोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग फोन के 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा पर निर्भर है। 
Advertisement

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, v5.0, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इनमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें IP53 रेटिंग है जिससे फोन धूल और पानी से बचा रहता है। फोन के डाइमेंशन 168.60mm x 76.28mm x 8.17mm और वजन 199 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.