ऑलराउंडर सुपरस्टार Redmi 10 Prime फोन भारत में 3 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Redmi 10 Prime फोन सुपरस्टार कैमरा, मीडियाटेक सुपरस्टार प्रोसेसर, सुपरस्टार गेमिंग एक्सपीरियंस, सुपरस्टार साउंड, सुपरस्टार लुक्स, सुपरस्टार बैटरी लाइफ और सुपरस्टार अडैप्टिव डिस्प्ले से होगा लैस।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Prime फोन 3 सितंबर दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • रेडमी 10 प्राइम में मिल सकते हैं चार रियर कैमरा
  • रेडमी ट्विटर अकाउंट पर लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा कंफर्म कर दी गई है। कल ही Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर अकाउंट पर एक माइक्रोसाइट का लिंक साझा किया था, जिससे संकेत मिले थे कि रेडमी 10 प्राइम फोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब खुद कंपनी ने लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। बता दें, रेडमी 10 प्राइम फोन Redmi 9 Prime स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Redmi India ने आज 24 अगस्त मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर कंफर्म किया कि Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कैप्शन में कंपनी ने इस फोन के लिए #AllRoundSuperstar हैशटैग का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसके साथ एक लिंक भी साझा किया है, जिसमें लॉन्च तारीख तक के लिए टाइमर मौजूद है। इस लिंक में स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी कुछ इस प्रकार दी गई है, जैसे सुपरस्टार कैमरा, मीडियाटेक सुपरस्टार प्रोसेसर, सुपरस्टार गेमिंग एक्सपीरियंस, सुपरस्टार साउंड, सुपरस्टार लुक्स, सुपरस्टार बैटरी लाइफ और सुपरस्टार अडैप्टिव डिस्प्ले।
Advertisement
 

Redmi 10 Prime specifications (expected)

रेडमी 10 प्राइम को लेकर कहा जा रहा है कि यह Redmi 10 फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी एक समान हो सकते हैं। ऐसे में फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) अडैप्टिव डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। साथ ही फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस था, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक मिल सकती है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की हो सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.