135W फास्ट चार्जिंग और 64MP कैमरा के साथ Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Red Magic 7S Pro में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बैटरी है जो कि 135W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 7S में Android 12 पर बेस्ड Red Magic OS 5.5 दिया गया है।
  • Nubia Red Magic 7S Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Red Magic 7S के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 47,400 रुपये है।

Nubia Red Magic 7S में Android 12 पर बेस्ड Red Magic OS 5.5 है।

Photo Credit: Nubia

Nubia ने गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप में Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro को सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन ZTE के सब ब्रांड Nubia के हैं दोनों में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ 16GB तक RAM दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरे मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके प्रो मॉडल में 120Hz डिस्प्ले के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 135W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Nubia Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Nubia Red Magic 7S के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानी कि करीब 47,400 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 यानी कि करीब 56,900 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 65,200 रुपये है।

कीमत की बात की जाए तो Red Magic 7S Pro के 12GB RAM + 256GB  स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,199 यानी कि करीब 61,650 रुपये है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि करीब 71,100 रुपये है। वहीं स्पेशल ट्रांसफॉर्मर एडिशन Red Magic 7S Pro के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 यानी कि करीब 77,000 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे, लेकिन फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Nubia Red Magic 7S के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nubia Red Magic 7S में Android 12 पर बेस्ड Red Magic OS 5.5 दिया गया है। डिस्प्ले के लिए 6.8 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका  रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है।
कैमरा के लिए Red Magic 7S में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement
 

Nubia Red Magic 7S Pro  के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nubia Red Magic 7S Pro में Android 12 पर बेस्ड Red Magic OS 5.5 दिया गया है। डिस्प्ले के लिए 6.8 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका  रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बैटरी है जो कि 135W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Red Magic 7S, Red Magic 7S Pro, Gaming Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.