Realme की "U" सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन में होगा हीलियो पी70 प्रोसेसर

मीडियाटेक ने हीलियो पी70 प्रोसेसर को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। Realme ने तुरंत ऐलान किया कि वह इस प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 16:12 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का पहला मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर वाला फोन लाने की तैयारी
  • नई 'U' सीरीज़ के बारे में कुछ खास नहीं बताया गया
  • MediaTek Helio P70 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है
मीडियाटेक ने हीलियो पी70 प्रोसेसर को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। Realme ने तुरंत ऐलान किया कि वह इस प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Helio P70 का प्रोडक्शन पिछले महीने ही शुरू हो गया था और इसे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए नवंबर महीने से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। अब Realme ने हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया है। कंपनी ने बताया है कि यह मीडियाटेक प्रोसेसर कंपनी की नई 'U' सीरीज़ का हिस्सा होगा।

Realme ने ट्विटर के ज़रिए दुनिया का पहला मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर लाने की जानकारी दी। यह फोन कंपनी की "यू" सीरीज़ का हिस्सा होगा। इसके साथ Realme ने यह भी पुष्टि कर दी है कि कंपनी नई 'U' सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। आज की तारीख में भारतीय मार्केट में कंपनी के Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।

अफसोस की बात है कि कंपनी ने अभी अपनी नई 'U' सीरीज़ के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। सिर्फ इतना तय है कि इस सीरीज़ का पहला फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस होगा। स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। Helio P70 इनहांस्ड एआई इंजन, अपग्रेडेड इमेजिंग और कैमरा सपोर्ट और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है।

MediaTek Helio P70 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसे 12 एनएम प्रोसेस में बनाया गया है। यह किफायती दाम में मिलने वाले दमदार हैंडसेट के लिए उपयुक्त प्रोसेसर है।
Advertisement

इससे पहले, RMX1833 मॉडल नंबर वाले Realme हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, MediaTek Helio P70
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.