Realme X50 Pro 5G की सेल अब होगी 13 जुलाई को, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme X50 Pro 5G की कीमत में 3,000 रुपये का इज़ाफा किया गया है, पहले इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये थी। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये थी। वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगी रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की अगली सेल
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है रियलमी एक्स50 प्रो 5जी

Realme X50 Pro 5G मॉस ग्रीन और रस्ट रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए होगा उपलब्ध

Realme X50 Pro 5G की सेल एक बार फिर से भारत में आयोजित की जाने वाली है यह इंतज़ार अब 13 जुलाई को खत्म होगा। बता दें, रियलमी एक्स50 स्मार्टफोन 5जी भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था और तब से इस फोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। फोन की आखिरी सेल की बात करें, तो यह मार्च में आयोजित की गई थी और अब चार महीने के इंतज़ार के बार एक बार फिर इसकी फ्लैश सेल शुरू की जाने वाली है। अपनी आखिरी सेल के बाद अब रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की कीमत में भी इज़ाफा कर दिया गया है, जिसका कारण है स्मार्टफोन पर GST दर का 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत हो जाना।   
 
 

Realme X50 Pro 5G price in India, sale

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की बढ़ी हुई कीमत की बात करें, तो अब इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 41,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये हो गई है। फोन की सेल 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे  Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जो हैं- मॉस ग्रीन और रस्ट रेड।

गौरतलब है कि रियलमी एक्स50 की कीमत में 3,000 रुपये का इज़ाफा किया गया है, पहले इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये थी। जबकि इसके  8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये थी। वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये थी।  

आपको बता दें, कई स्मार्टफोन निर्माण में कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण देरी हुई थी।
Advertisement
 

Realme X50 Pro 5G specifications

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

Realme ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.