Realme X50 5G Youth Edition को मिला सर्टिफिकेशन, Realme X50 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

Realme X50 5G को गीकबेंच पर RMX2051 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2019 19:12 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होंगे रियलमी एक्स50 5जी में
  • रियलमी एक्स50 5जी की कीमत 2,199 चीनी युआन से शुरू होने का दावा
  • रियलमी एक्स50 5जी का थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट हो Realme X50 5G Youth Edition
Realme X50 5G को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। अब Realme X50 5G Youth Edition को चीनी सर्टिफिकेशन साइट Ministry of Industry and Information Technology (MIIT) को लिस्ट किए जाने की खबर है। फोन को RMX2052 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल, रियलमी एक्स50 5जी यूथ एडिशन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इसमें 5जी सपोर्ट होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि रियलमी एक्स50 भी 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा रियलमी एक्स50 को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

टिप्सटर मुकुश शर्मा ने रियलमी यूथ एडिशन 5जी को चीन में MIIT पर RMX2052 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किए जाने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि रियलमी एक्स50 5जी को RMX2051 मॉडल नंबर मिलने की खबर है। ऐसे में RMX2052 मॉडल नंबर यूथ एडिशन का हो सकता है। अभी नए वेरिएंट के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। संभव है कि यह रियलमी एक्स50 5जी का थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट हो। उम्मीद है कि इस वेरिएंट के बारे में 7 जनवरी को होने वाले लॉन्च इवेंट में विस्तार से बताया जाएगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Realme X50 5G को गीकबेंच पर RMX2051 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, जो संभवतः स्नैपड्रैगन 765जी है और इसमें 8 जीबी रैम है। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,907 प्वाइंट मिला और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,017 प्वाइंट मिला। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले ड्रॉयडशाउट द्वारा दी गई

रियलमी एक्स50 5जी की कीमत 2,199 चीनी युआन से शुरू होने का दावा है। फोन के रेंडर से इसमें चार रियर कैमरे होने का पता चला है। इसमें आगे की तरफ कैपसूल के आकार में दो सेल्फी कैमरा होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6885 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.