Realme X3 और Realme X3 SuperZoom हैंडसेट 25 जून को होंगे भारत में लॉन्च

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन भारत में 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसे आप रियलमी के Facebook, Twitter, और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जून 2020 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 का अपग्रेड वर्ज़न होगा Realme X3
  • Realme X3 SuperZoom यूरोप में किया जा चुका है लॉन्च
  • रियलमी एक्स3 की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने किया लॉन्च का ऐलान

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन भारत में 25 जून को लॉन्च किए जाएंगे, जिसकी जानकारी बुधवार को Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा रियलमी ने अलग से मीडिया इनवाइट्स भेजकर भी लॉन्च का ऐलान कर दिया है। अब तक रियलमी ने रियलमी एक्स3 सीरीज़ को भारत लाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया था। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया था, जो कि 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है। संभावना है कि यह फोन भारत में अलग स्पेसिफिकेशन की लिस्ट के साथ दस्तक दे।
 

Realme X3, Realme X3 SuperZoom price in India (expected)

रियलमी एक्स3 की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। जैसा कि नाम से समझ आता है, यह स्मार्टफोन Realme X2 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रियलमी एक्स3 स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये सेगमेंट में हो सकती है। इसके साथ Realme X3 SuperZoom की भारतीय कीमत यूरोपीय कीमत के आस-पास ही होगी। यूरोप में फोन के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 499 यूरो (लगभग 42,900 रुपये) थी। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
 

Realme X3, Realme X3 SuperZoom India launch details

रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन भारत में 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसे आप रियलमी के Facebook, Twitter, और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
 

Realme X3 specifications (expected)

रियलमी ने Realme X3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी है। फोन की स्क्रीन 6.57 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) की होगी। इसके साथ इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी। साथ ही फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6 कैमरे दिए जाएंगे, चार कैमरे बैक पैनल पर और दो सेल्फी कैमरे होंगे। रियर कैमरा में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरे होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे।
 

Realme X3 SuperZoom specifications

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के यूरोपीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, जो एड्रेनो 640 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में कंपनी इसे किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन किसके साथ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है।

कैमरों पर आते हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड के साथ आता है।

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!
  2. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
  4. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  5. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
  2. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
  3. 200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  4. Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
  5. Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!
  6. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Honor X80 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  8. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  9. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  10. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.