Realme X3 और Realme X3 SuperZoom की पहली सेल आज, यहां से खरीदें

Realme X3, Realme X3 SuperZoom की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जून 2020 10:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom और Realme X3 चार रियर कैमरों से लैस
  • रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम मिडरेंज सेगमेंट के डिवाइस हैं
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस हैं Realme X3 SuperZoom और Realme X3

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom की बिक्री फ्लिपकार्ट पर

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom की सेल आज भारत में पहली बार आयोजित होगी। Realme के दोनों हैंडसेट बीते हफ्ते भारत में लॉन्च किए गए थे। फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आते हैं और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में लिक्विड कूलिंग सिस्टम मौज़ूद हैं। अहम खासियतों में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी शामिल है। Realme X3 SuperZoom हैंडसेट पेरिस्कोप स्टाइल लेंस सेटअप के साथ आता है जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 60x तक हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, Realme X3 में टेलीफोटो लेंस है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है।
 

Realme X3, Realme X3 SuperZoom price in India, availability details

भारत में रियलमी एक्स3 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 25,999 रुपये है। दूसरी तरफ, Realme X3 SuperZoom के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 32,999 रुपये है। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम दोनों दो अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू शामिल हैं। इन फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर होगी।
 

Realme X3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 10 पर अधारित Realme UI के पर चलता है और इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है, जिसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से सुरक्षित है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट आता है। Realme X3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट आता है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम का विकल्प आता है।

रियलमी एक्स3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एक 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का सेंसर भी है, जिसका अपर्चर एफ/2.5 है और यह टेलीफोटो लेंस, 2x ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग  के लिए Realme X3 में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी IMX471 कैमरा सेंसर है।
 
रियलमी एक्स3 में 128 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमीटर सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा यह डॉलबी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस आता है।

Realme ने रियलमी एक्स3 में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 30W डार्ट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर और वज़न 202 ग्राम है।
Advertisement
 

Realme X3 SuperZoom specifications, features

Realme X3 SuperZoom के कई स्पेसिफिकेशन रियलमी एक्स3 से मेल खाते हैं। स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम है।

कैमरों पर आते हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। यही सेंसर रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को अलग बनाता है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। रियर कैमरा सेटअप में एस्ट्रो-फोटोग्राफी के लिए प्रीलोडेड स्टारी मोड है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है।

Realme ने अपने रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम हैंडसेट में 256 जीबी UFS 3.0 Boost स्टोरेज दी है। Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसका डाइमेंशन और वज़न रियलमी एक्स3 वाला ही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  2. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  2. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन
  4. बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
  5. अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
  6. Samsung Galaxy S26 FE डिजाइन आया सामने, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  7. सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता
  8. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  9. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  10. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.