Realme X2 और Realme Buds Air आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Realme X2, Realme Buds Air India Launch: रियलमी एक्स और रियलमी बड्स एयर आज भारत में लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है रियलमी एक्स2 में
  • रियलमी बड्स एयर के बारे में 17 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा

Realme X2, Realme Buds Air India Launch: YouTube पर होगी रियलमी एक्स2 की लाइव स्ट्रीमिंग

Realme X2, Realme Buds Air India Launch: रियलमी एक्स और रियलमी बड्स एयर आज भारत में लॉन्च होंगे। रियलमी एक्स2 को सितंबर माह में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था, Realme ब्रांड का यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। रियलमी बड्स एयर कंपनी के पहले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स है, यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कैसे देख पाएंगे।
 

Realme X2, Realme Buds Air Launch live stream, समय

रियलमी लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। इवेंट के दौरान दोनों ही डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाया जाएगा, हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद वीडियो में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट को देख पाएंगे।

 

Realme X2 price in India (उम्मीद)

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने हाल ही में रियलमी एक्स2 की कीमत को लीक किया था जिससे इस बात का पता चला था कि भारत में Realme X2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 12 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहला ऐसा फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस बात का भी संकेत दिया गया है कि रियलमी एक्स2 की पहली सेल 20 दिसंबर दोपहर 12 बजे शुरू हो सकती है।
 

Realme Buds Air price in India (rumoured)

गिज़्मोचाइना द्वारा लीक किए गए लिस्ट के मुताबिक, रियलमी बड्स एयर की कीमत 4,999 रुपये होगी। गौर करने वाली बात है कि प्रोडक्ट को इसी कीमत में कुछ देर के लिए फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 

Realme X2 specifications, features

डुअल-सिम रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung GW1 सेंसर और एफ/ 1.8 लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आते हैं।
Advertisement

Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर रियलमी एक्स2 का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स2 का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement
 

Realme Buds Air specifications, features

कीमत के अलावा ऑनलाइन साझा किए गए एक लिस्ट में रियलमी बड्स एयर के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। दावा है कि ईयरबड्स में डुअल माइक्रोफोन होंगे, इलेक्ट्रॉनिक नॉयज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ। इस तकनीक की मदद से फोन कॉल करते वक्त एंबियंट नॉयज कम होगा। इसके अलावा आपको 12mm ड्राइवर्स मिलेंगे जिनके बारे में पहले ही “Bass boost” फंक्शन से लैस होने के बारे में बताया गया है।

Realme Buds Air में वियर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और लो लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे फीचर होंगे। इसके अलावा ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। इसके बारे में 17 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
Advertisement

लीक हुए लिस्ट में कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी है। इसके अलावा ब्लूटूथ 5.0 का ज़िक्र है। इससे पहले रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने भी बताया था कि रियलमी बड्स एयर वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Realme नई दिल्ली में 17 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में रियलमी बड्स एयर के साथ Realme X2 को भी लॉन्च किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.