Realme Q3s स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट! जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च...

Realme Q3s स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) से शुरू होती है इसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q3s को पिछले साल अक्टूबर में चीन में किया जा चुका है लॉन्च
  • रियलमी क्यू3एस में मौजूद है 5,000mAh की बैटरी
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
Realme Q3s स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन रियलमी क्यू3एस स्मार्टफोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। बता दें, Realme कंपनी ने रियलमी क्यू3एस स्मार्टफोन को चीन में Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन के साथ पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। रियलमी क्यू3एस स्मार्टफोन में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Tipster Yash (@i_hsay) ने Realme Q3s स्मार्टफोन को BIS साइट पर मॉडल नंबर RMX3461 के साथ स्पॉट किया था। टिप्सटर के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में Realme Narzo 50 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि Realme स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल रियलमी क्यू3एस के भारत लॉन्च से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

याद दिला दें, रियलमी क्यू3एस स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) से शुरू होती है इसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन के टॉप-एंड वेरिएंट में फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता, जिसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,400 रुपये) है। इस फोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
 

Realme Q3s specifications

रियलमी क्यू3एस फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 96 प्रतिशत NTSC कलर गामुट और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है।
Advertisement

फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोन में 5जी सपोर्ट मिलता है और इसमें साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू3एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + Portrait Lens + Macro Lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1090x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Q3s, Realme Q3s specifications, Realme, BIS

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.