Realme Q2 भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, मिला सर्टिफिकेशन

Realme Q2 की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी चीनी कीमत की बात करें, तो Realme Q2 के 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q2 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी क्यू2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है

Realme Q2 में मिलेंगे ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन

Realme Q2 कथित रूप से जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता। हालांकि, लॉन्चिंग को लेकर Realme ने फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन यह फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया है जो कि रियलमी क्यू2 के भारत लॉन्च की ओर संकेत देती है। आपको बता दें, अक्टूबर महीने में यह फोन Realme Q2 Pro और Realme Q2i के साथ चीन में लॉन्च हुआ था। वहीं, यूके में यह फोन Realme 7 5G के रूप में पेश किया गया था। रियलमी क्यू2 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ आता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर BIS लिस्टिंग की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें Realme का नया फोन मॉडल नंबर RMX2117 के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Realme Q2 असोसिएटिड है।
Advertisement

टिप्सटर का कहना है कि नए मॉडल की लिस्टिंग रियलमी क्यू2 फोन के तुरंत भारत लॉन्च की ओर इशारा करती है। इस संबंध में अधिक स्पष्टता के लिए Gadgets 360 ने रियलमी से भी संपर्क साझा है। जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस खबर के जरिए आपको अपडेट कर देंगे।
 

Realme Q2 price in India (expected)

रियलमी क्यू2 की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी चीनी कीमत की बात करें, तो Realme Q2 के 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,800 रुपये) है। फोन को ब्लू और सिल्वर रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Realme Q2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी क्यू2 Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है, कंपनी ने कहा है कि फोन को OTA अपडेट के साथ Realme UI 2.0 में अपडेट किया जाएगा। इसमें 120 इंच रिफ्रेश रेट और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। Realme Q2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें एआरएम जी7 एमसी3 जीपीयू शामिल है। फोन 6 जीबी तक रैम के साथ आता है।

रियलमी क्यू2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.3 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। आगे की तरफ आपको एक 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.1 है। इसे स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।
Advertisement

फोन 128 जीबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज के साथ आता है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके बढ़ाया जा सकता है। Realme Q2 डुअल-बैंड वाई-फाई, 5जी, 4जी एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरो सेंसर शामिल हैं। Realme Q2 में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के डायमेंशन 162.2x75.1x9.1 एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.