Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन चीन में 15 अगस्त को होगा लॉन्च

माना जा रहा है कि यह रियलमी फोन Samsung के 64 मेगापिक्सल ISOCELL GW1 सेंसर के साथ आएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 15:44 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी के इस फोन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है
  • 8 अगस्त को भारत में रियलमी के इस फोन की मिलेगी पहली झलक
  • Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन 4 रियर कैमरों से होगा लैस
Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन 15 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी इस हफ्ते इस कैमरा फोन की तकनीक से भारत में 8 अगस्त को पर्दा उठाएगी। करीब एक हफ्ते बाद रियलमी के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को चीन में पेश कर दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रियलमी ने एक बार फिर दोहराया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन में चार रियर कैमरे होंगे। चर्चा है कि रियलमी इस साल ही लॉन्च किए गए Samsung के ISOCELL Bright GW1 सेंसर को इस्तेमाल करेगी। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

चीनी कंपनी ने वीबो पर ऐलान किया कि 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के तुरंत बाद ही चीन में भी लाया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह इस फोन को 15 अगस्त को चीन में लॉन्च करेगी। पोस्टर से ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सिर्फ इस हैंडसेट में चार रियर कैमरे होने की पुष्टि हुई है।
Advertisement

कंपनी अपने इस फोन को 8 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। फोन के नाम के बारे में कुछ नहीं पता चल सका है। यह फोन कंपनी की मौज़ूदा एक्स सीरीज़ का हिस्सा होगा या कंपनी नई सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। ये सवाल अभी भी बने हुए हैं। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने पहले ही बताया था कि भारत इस स्मार्टफोन को पाने वाला पहला देश होगा।

माना जा रहा है कि यह रियलमी फोन Samsung के 64 मेगापिक्सल ISOCELL GW1 सेंसर के साथ आएगा। 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर कम रोशनी वाली परस्थितियों में सैमसंग की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी की मदद से 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेगा। यह सेंसर 100db रियल टाइम एचडीआर को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इस सेंसर की मदद से डिवाइस 1080 पिक्सल के स्लो-मोशन वीडियो कैपचर कर पाएगा।
Advertisement

फिलहाल, रियलमी के इस फोन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि 8 अगस्त को भारत में होने वाले इवेंट में कंपनी इसके बारे में विस्तार से बताएगी। दूसरी तरफ, Xiaomi भी चीनी मार्केट में अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे 7 अगस्त को पर्दा उठेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.