Realme P4x 5G का आज भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ

फोन में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इसके डिस्प्ले को अल्ट्रा स्मूद बनाता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 7000mAh की टाइटेनियम बैटरी से लैस होकर आता है।
  • फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है।

Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है

Photo Credit: Realme

Realme P4x 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है और कंपनी ने इसके फीचर्स को लेकर बड़े दावे किए हैं। Realme का कहना है कि यह फोन अपने सेग्मेंट में ऐसे फीचर्स लेकर आता है जो प्रतिद्वंदियों में दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। फोन में सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी, सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट और सबसे पावरफुल चिपसेट होने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसे एग्रेसिव प्राइसिंग पर लॉन्च करने की बात कही है। आइए जानते हैं डिटेल में इस फोन के धांसू फीचर्स के बारे में। 

Realme P4x 5G Launch Today

Realme P4x 5G आज यानी 4 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लाइव इवेंट के डिटेल्स जारी नहीं किए हैं लेकिन अधिकारिक वेबसाइट पर फोन के लॉन्च के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। संभावना है कि कंपनी के YouTube चैनल पर लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Realme P4x 5G Price in India

Realme P4x 5G की कीमत लॉन्च से पहले कई बार लीक हो चुकी है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है जिसकी कीमत 15,999 रुपये रह सकती है। वहीं, मिड वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 17,499 रुपये हो सकती है। टॉप वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत 19,499 रुपये रह सकती है। 

Realme P4x 5G Specifications

Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। रियलमी ने दावा किया है कि फोन अपने प्राइस सेग्मेंट में सबसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस कैरी करता है। कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले किया है जिसमें फोन के हाई रिफ्रेश रेट, हैवी बैटरी आदि के डिटेल्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Advertisement

स्मूद डिस्प्ले, खूबसूरत डिजाइन
फोन में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इसके डिस्प्ले को अल्ट्रा स्मूद बनाता है और स्मूद गेम प्ले का अनुभव दे सकता है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन मैटे सिल्वर, लेक ग्रीन और एलिगेंट पिंक जैसे खूबसूरत कलर शेड्स में आने वाला है। 

सेग्मेंट का सबसे पावरफुल चिपसेट 
Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। कंपनी के अनुसार फोन का Antutu स्कोर 7 लाख 80 हजार पॉइंट्स का है जो कि इसे सेग्मेंट का सबसे पावरफुल चिपसेट बनाता है। चिपसेट को 2.6GHz की पीक स्पीड पर क्लॉक किया गया है। फोन को हीटिंग से बचाने के लिए इसमें 5300mm2 VC कूलिंग फीचर दिया है। 

Advertisement

सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी
रियलमी के पी4एक्स 5जी में सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन 7000mAh की टाइटेनियम बैटरी से लैस होकर आता है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह 9 घंटे की गेमिंग कर सकता है। साथ ही 20.6 घंटे की यूट्यूब प्लेबैक दे सकता है। 

अल्ट्रा स्लिम डिजाइन 
8.39mm मोटाई के साथ फोन अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में टीज किया गया है। फोन वजन में भी हल्का बताया गया है जो कि 208 ग्राम का है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.