Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Realme भारतीय बाजार में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।
  • Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है।
  • Realme P4 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट है।

Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 19 मार्च, 2026 को दस्तक देगा। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा, जो कि 24 फरवरी को भारत में लॉन्च हुआ था। लॉन्च तारीख के अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है, जिसमें बैटरी भी शामिल है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 Lite 5G कब होगा उपलब्ध

Realme P4 Lite 5G को आधिकारिक स्तर पर 19 मार्च, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Realme P4 Lite 5G Specifications, Features

Realme P4 Lite 5G में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, जिसकी 900 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में आई कंफर्ट के लिए स्टैंडर्ड सेटिंग्स शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर तैयारत ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी है जो कि एक बार चार्ज करने पर 1.47 दिनों तक उपयोग की जा सकती है। इस फोन में इस्तेमाल के दौरान तापमान को स्टेबल रखने के लिए इसमें 5300mm² का Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

ड्यूराबिलिटी के लिए P4 Lite 5G में ArmorShell सिक्योरिटी है। अचानक गिरने से होने वाले झटकों से सिक्योरिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है। यह IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन की मोटाई 8.4 मिमी है। यह फोन दो कलर्स जैसे कि मोजेक ग्रीन और मोजेक ब्लू में उपलब्ध होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.