7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P4 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme P4 Lite 5G लॉन्च किया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P4 Lite 5G Price

Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत 1 हजार रुपये प्राइस ऑफर और 500 रुपेय बैंक ऑफर मिल रहा है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा और पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।

Realme P4 Lite 5G Specifications

Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.3 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 212 ग्राम है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.