Realme P2 Pro 5G हुआ 80W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लॉन्च, साथ में डिस्काउंट अलग से

Realme ने भारतीय बाजार में पी सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Realme P2 Pro 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया है।
  • Realme P2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Realme P2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में पी सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। P2 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। आइए Realme P2 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme P2 Pro 5G Price


Realme P2 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पैरट ग्रीन और ईगल ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसकी अर्ली बर्ड सेल 17 सितंबर को 6 बजे शुरू होगी। ग्राहक फ्लैट 2,000 रुपये कूपन डिस्काउंट और 12GB/256GB और 12GB/512GB वेरिएंट पर 1,000 रुपये बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं।


Advertisement
Realme P2 Pro 5G Specifications


Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 100% DCI-P3 कलर सरगम, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आती है। IP65 रेटिंग वाले इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.34 मिमी, चौड़ाई 73.91 मिमी, मोटाई 8.21 मिमी और वजन 180 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस/ग्लोनास/बीडौ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गी है। ऑडियो सेटअप के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.