Realme P2 Pro 5G भारत में होगा 13 सितंबर को लॉन्च, कीमत होगी 25 हजार से कम!

Realme P2 Pro 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर होगा। इसमें 12GB RAM और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme P2 Pro 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर होगा।
  • Realme P2 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी होगी।
  • Realme P2 Pro 5G की कीमत कथित तौर पर 25,000 रुपये से कम होगी।

Realme P2 Pro 5G में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में Realme P2 Pro 5G को 13 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन का डिजाइन पहले कुछ फीचर्स के साथ टीज किया गया था। अब कंपनी ने P2 Pro 5G के कलर ऑप्शन का खुलासा किया है और इसके कई स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है। P2 Pro 5G बाजार में Realme P1 Pro 5G की जगह लेगा, जिसे इस साल अप्रैल में देश में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Realme P2 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P2 Pro 5G Price


कथित तौर पर Realme P2 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। Realme P2 Pro 5G को दो कलर ऑप्शन ईगल ग्रे और पैरट ग्रीन में पेश किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हुई है।


Advertisement
Realme P2 Pro 5G Features, Specifications


माइक्रोसाइट से पता चला है कि Realme P2 Pro 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर होगा। इसमें 12GB RAM और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह 25,000 रुपये से कम कीमत वाला इकलौता 12GB + 512GB वाला स्मार्टफोन होगा। यह फोन 12GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का भी सपोर्ट करेगा। माइक्रोसाइट के अनुसार, Realme P2 Pro 5G में 4,500mm² VC कूलिंग सिस्टम होगा। ऐसा कहा जाता है कि इसमें GT मोड मिलेगा जिससे सेगमेंट का सबसे तेज गेमिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Realme P2 Pro 5G में 2,000 निटस की अधिकतम ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले होगी। इसमें AI गेमिंग प्रोटेक्शन दिया जाएगा। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ-साथ रेनवॉटर स्मार्ट टच का भी सपोर्ट करेगी। Realme P2 Pro 5G में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि AI सपोर्टेड स्मार्ट और एफिशिएंट टेक्नोलॉजी बैटरी फुल होने पर फोन को ऑटोमैटिक तौर पर चार्ज करना बंद करने में मदद करेगी। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.