Realme U1 का यह वेरिएंट जल्द बिकेगा, Realme के हुए 40 लाख से ज़्यादा यूज़र

Realme ने हाल ही में ऐलान किया कि उसके पास 40 लाख से ज़्यादा यूज़र हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट में सिर्फ 8 महीने पहले ही कदम रखा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 15:05 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने ट्विटर के ज़रिए 40 लाख यूज़र होने की जानकारी दी
  • Realme ने Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर मार्केट में रखा था कदम
  • Realme U1 Fiery Gold वेरिएंट की पहली सेल होगी आयोजित
Realme ने हाल ही में ऐलान किया कि उसके पास 40 लाख से ज़्यादा यूज़र हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट में सिर्फ 8 महीने पहले ही कदम रखा था। इस कीर्तिमान का जश्न मनाने के लिए Realme ने Realme Yo Days का ऐलान किया है। रियलमी यो डेज़ का आगाज़ 7 जनवरी को होगा और यह 9 जनवरी तक चलेगा। कंपनी इस दौरान Realme U1 के फायरी गोल्ड वेरिएंट की पहली सेल आयोजित करेगी। इस दौरान Realme Buds को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया गया है कि चार दिनों की इस सेल में कई चौंकाने वाले ऑफर उपलब्ध होंगे।

रियलमी ने ट्विटर के ज़रिए 40 लाख यूज़र होने की जानकारी दी। याद रहे कि Realme ने Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर बीते साल मई महीने में कदम रखा था। ब्रांड का पहला फोन Realme 1 था। इसके बाद Realme, Oppo से बाहर होकर अलग कंपनी बन चुकी है। कंपनी ने अब तक चार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। साथ में Realme Buds को पेश किया गया। कंपनी का लेटेस्ट फोन Realme U1 है। इस फोन का एंबिशियस ब्लैक और ब्रेव ब्लू कलर वेरिएंट अब तक बिकता रहा है। लेकिन नए साल में हैंडसेट का फियरी गोल्ड वेरिएंट भी आएगा।
Advertisement

Realme U1 Fiery Gold वेरिएंट की पहली सेल रियलमी यो डेज़ सेल के दौरान आयोजित होगी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रियलमी की यह सेल 4 जनवरी को शुरू होगी और 7 जनवरी तक चलेगी। कंपनी ने बताया है कि 7 जनवरी को एक्सेसरी की पहली सेल होगी। संभवतः Realme Buds और Realme U1 Iconic Case को इस दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।

रियलमी ने हाल ही में Realme 1 स्मार्टफोन के बाद Realme 2 और Realme C1 यूजर्स के लिए कलरओएस 5.2 OTA अपडेट जारी किया था। रियलमी 2 और रियलमी सी1 के अलावा Realme 2 Pro को भी स्टेबल अपडेट मिला है। रियलमी 2 प्रो को मिला अपडेट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और दिसंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme U1, Realme U1 Fiery Gold, Realme, Realme Buds

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.