Realme Neo 7 SE में होगी 7000mAh बैटरी! लॉन्च टाइम भी लीक

फोन में लेटेस्ट चिपसेट Dimensity 8400 Max देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 SE में 7000mAh की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में लेटेस्ट और दमदार चिपसेट Dimensity 8400 Max देखने को मिलेगा।
  • यह फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है।

रियलमी का अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE (फोटो में) का सक्सेसर हो सकता है।

Realme अपनी Neo सीरीज में एक और एडिशन करने जा रही है। कंपनी Realme Neo 7 SE को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि इस फोन में वही प्रोसेसर होगा जो हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 में दिया गया गया है। फोन में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8400 SoC आता है और अपकमिंग रियलमी फोन भी इसी चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। आइए जानते हैं Realme Neo 7 SE के बारे में और क्या जानकारी मिल रही है। 

Realme Neo 7 SE फोन कंपनी की पॉपुलर सीरीज में नया एडिशन होने जा रहा है। Realme ने फोन का मॉनिकर कंफर्म कर दिया है कि यह Realme Neo 7 SE ही होगा। फोन में लेटेस्ट और दमदार चिपसेट Dimensity 8400 Max देखने को मिलेगा। इस फोन के बारे में एक और बड़ी जानकारी लीक के माध्यम से सामने आ रही है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में अहम खुलासा किया है। 

Realme Neo 7 SE में 7000mAh की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। अनुमानित तौर पर कहा जा सकता है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह लगभग 2 दिन या उससे ज्यादा का भी बैकअप दे सकेगा। इसी के साथ इतनी बड़ी बैटरी के लिए कंपनी को फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट सिस्टम भी देना होगा। 

रियलमी का अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE का सक्सेसर हो सकता है।  इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है। Realme GT Neo 6 SE में 6.78 इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो कि BOE S1 ल्यूमिनिसेंट मेटिरियल से बना है। यह फोन अपने आप में पहला है जिसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मौजूद है। 

फोन में 5500mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 100W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme GT Neo 6 SE फोन में रियर साइड में 50MP मेन लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेंसर फ्रंट में मौजूद है। फोन में IR ब्लास्टर, लीनियर मोटर, NFC, GPS, IP65 रेटिंग भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.