Realme Neo 7 SE में मिलेगा 80W चार्जिंग सपोर्ट! सर्टिफिकेशन ने दिया जल्द लॉन्च का इशारा

हाल ही में चीन के पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट में Realme Neo 7 SE का नाम लेते हुए इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक किए थें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 21:37 IST
ख़ास बातें
  • एक Realme स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX5080 के साथ 3C सर्टिफिकेशन मिला
  • Realme Neo 7 SE बताया जा रहा है यह मॉडल
  • Realme Neo 7 के समान 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है

Realme Neo

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 SE के लीक्स में तेजी आ गई है। स्मार्टफोन को हाल ही में एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ पॉपुलर टिप्सटर इस अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर चुके हैं। अब, कथित Realme Neo 7 SE को एक और सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके जरिए इसकी चार्जिंग स्पीड का खुलासा हुआ है। हम चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन, यानी 3C की बात कर रहे हैं। इस लिस्टिंग से पता चला है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। माना जा रहा है कि अपकमिंग Neo-सीरीज फोन में 7,000mAh बैटरी मिलेगी और यह MediaTek Dimensity 8400 Max पर काम करेगा।

एक Realme स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX5080 के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट (सर्टिफिकेट नंबर 2025011606750316) पर लिस्टेड देखा गया है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट में इसे Realme Neo 7 SE बताया गया है, जो समान मॉडल नंबर के साथ हालिया समय में कई अन्य सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन कहता है कि इस स्मार्टफोन के साथ मॉडल नंबर VCB8OACH वाला एक चार्जर मिलेगा। यह इशारा देता है कि अपकमिंग फोन Realme Neo 7 के समान 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

सर्टिफिकेशन इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देता है और न ही अभी तक Realme ने अपकमिंग Neo 7 SE को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि दी है। हाल ही में चीन के पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट में Realme Neo 7 SE का नाम लेते हुए इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक किए थें। टिप्सटर के दावों को सच मानें तो अपकमिंग रियलमी नियो स्मार्टफोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट डिस्प्ले  के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Max SoC मिलने की उम्मीद है।

टिप्सटर ने यह भी बताया कि Neo 7 SE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन लेंस होगा। फोन के 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी से लैस होने का भी दावा किया गया था। इसके अलावा, इसमें प्लास्टिक मिडल फ्रेम मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। यह भी दावा किया गया था कि स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Realme का यह अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE का सक्सेसर हो सकता है, जिसे Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.