Realme Narzo Power 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: कौन बेहतर? यहां जानें

Realme Narzo Power 5G की भारत में Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से तुलना की जा रही है। यहां जानिए तीनों फोन की कीमत, स्पेक्स और बैटरी में क्या फर्क है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2026 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Narzo Power में 10,001mAh बैटरी, Poco में 6500mAh
  • Poco F7 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर
  • Galaxy A55 में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है

Realme ने भारत में 5 मार्च को नया Narzo Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh बैटरी है। इसके अलावा फोन में 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला 6.80 इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, और 50MP मेन रियर कैमरा मिलता है। जिस कीमत में Realme Narzo Power 5G लॉन्च हुआ है, भारत में इसकी सीधी टक्कर Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से होती है। दोनों फोन अच्छी स्पेक्स शीट लेकर आते हैं। ऐसे में हम यहां Realme Narzo Power 5G की तुलना Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से कर रहे हैं।

Realme Narzo Power 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: Price in India

Realme Narzo Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Poco F7 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A55 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme Narzo Power 5G  में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह HDR10+ सपोर्ट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।

Realme Narzo Power 5G Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसे 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें TransView डिजाइन दिया गया है, जिसमें ट्रांसपेरेंसी और टेक्नोलॉजी के कॉन्सेप्ट को हाइलाइट किया गया है। वहीं Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है।

परफॉर्मेंस

Realme Narzo Power 5G MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Mali G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें HyperVision+ AI चिप दी गई है जो 90fps BGMI गेमिंग का सपोर्ट देती है और पावर कंजम्प्शन कम करने में मदद करती है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 7000mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग या 4K रिकॉर्डिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने का दावा करता है। Poco F7 5G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर आता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 SoC दिया गया है। 

कैमरा सेटअप

Realme Narzo Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर और 2 axis OIS के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि Poco F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A55 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo Power 5G के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं Poco F7 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी Realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खासियत है, क्योंकि इसमें 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी बताया है। इसमें Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी, Dual Layer Coating Process और C Pack Protection Board डिजाइन दिया गया है, जो बैटरी की लाइफ और सेफ्टी बेहतर करने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 4 साल बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। ये बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  इसके अलावा 55W PPS चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, Poco F7 5G में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  4. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  6. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  8. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  9. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  10. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.