Realme Narzo N55 की फोटो हुई लॉन्च से पहले लीक, 8GB RAM के साथ लेगा एंट्री

Realme Narzo N55 को भारत में 12 अप्रैल को पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2023 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme अप्रैल में Narzo N55 नाम वाला एक नया Narzo फोन लॉन्च कर सकती है।
  • लॉन्च से पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Narzo N55 की एक इमेज साझा की है।
  • Realme Narzo N55 को भारत में 12 अप्रैल को पेश किया जाएगा।

Realme Narzo 50 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme भारत में अप्रैल में Narzo N55 नाम वाला एक नया Narzo फोन लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा ने फोन की एक लीक इमेज साझा की है। Realme ने अभी फोन के नाम को कंफर्म नहीं किया है। जैसा कि शुरुआती टीजर में फोन को एन सीरीज से संबंधित होने का इशारा किया था तो ऐसे में टिप्सटर की लीक में भी यह इसी नाम से आया है।
  लुक की बात करें तो लीक फोटोज में Realme Narzo N55 के निचले हिस्से के बारे में पता चला है। फोटो में दिख रहा है कि फोन में नीचे की ओर 3.5mm हेडफोन जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही फोन से संबंधित और जानकारी सामने आएंगी। ऐसी संभावना है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme Narzo N55 को भारत में 12 अप्रैल को पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज, 6GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। हालांकि कीमत को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं है। ऐसी संभावना है कि इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 15 हजार रुपये में आ सकता है।

Narzo N55 कलर ऑप्शन के मामले में Prime Black और Prime Blue में आएगा। उपलब्धता के मामले में यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध हो सकता है। इस फोन की डिटेल्स का खुलासा होना अभी बाकि है। इसके अलावा Realme भारत में Realme GT 3 फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने का प्लान बना सकती है। इसी हफ्ते रियलमी का यह फोन BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। इसलिए यह इस साल की दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.