Realme Narzo 60 Pro 5G, Narzo 60X 5G, Narzo N53 पर Rs 2,000 तक डिस्काउंट! आया धांसू ऑफर

Realme Narzo 60x 5G को Amazon, या रियलमी वेबसाइट से ऑफर के तहत 1000 रुपये के फायदे के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo सीरीज के स्मार्टफोन खरीदने पर भारी छूट
  • Amazon India वेबसाइट, या Realme.com से खरीदने पर आकर्षक छूट
  • 2000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Realme Narzo 60 Pro 5G की खरीद पर भी भारी छूट कंपनी दे रही है।

Photo Credit: Realme

Realme ने Narzo सीरीज के स्मार्टफोन खरीदने पर भारी छूट का ऑफर शुरू किया है। तो अगर आप भी रियलमी नारजो सीरीज का कोई स्मार्टफोन जैसे Realme Narzo N53, Realme Narzo 60 Pro 5G, Realme Narzo 60X 5G आदि खरीदना चाहते हैं तो 22 सितंबर से यह ऑफर शुरू हो चुका है। नारजो सीरीज के कई धांसू स्मार्टफोन इस ऑफर के तहत सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। आइए आपको इसी पूरी जानकारी देते हैं। 

Realme Narzo स्मार्टफोन Amazon India वेबसाइट, या Realme.com से खरीदने पर आकर्षक छूट कंपनी की ओर से दी जा रही है। नीचे दिए गए स्मार्टफोन्स पर ऑफर की डिटेल्स दी जा रही हैं। 

Realme Narzo 60x 5G 
Realme Narzo 60x 5G को Amazon, या रियलमी वेबसाइट से ऑफर के तहत 1000 रुपये के फायदे के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है लेकिन ऑफर के बाद इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद इस पर 1000 की छूट लागू हो जाती है जिससे यह 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए रियलमी अधिकारिक वेबसाइट, या Amazon ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Realme Narzo 60 Pro 5G
Realme Narzo 60 Pro 5G की खरीद पर भी भारी छूट है। कंपनी इस स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट और 12GB+256GB वेरिएंट की खरीद पर 2 हजार रुपये का कूपन ऑफर लेकर आई है। इसके अलावा 6 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी इसके साथ है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है जिसे ऑफर के बाद 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 12GB+1TB 29,999 रुपये में आता है जिस पर ऑफर के बाद 1000 रुपये का डिस्काउंट लागू हो जाता है। फोन को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Realme Narzo N53
Realme Narzo N53 के साथ भी कंपनी ने ऑफर दिया है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की खरीद पर 500 रुपये की छूट वाला बैंक ऑफर है। 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। छूट के बाद इसे 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6GB+128GB वेरिएंट के साथ कंपनी ने 300 रुपये की छूट देने का ऑफर पेश किया है। फोन का रेगुलर प्राइस 10,999 रुपये है जिसे छूट के 10,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Lightweight and slim design
  • Good battery life, fast charging
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • Bad
  • Display is not the sharpest
  • Software has ads, bloatware apps
  • Weak details from rear camera
  • Lacks 5G
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  2. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  3. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  4. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  5. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  6. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  7. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  8. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  9. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.