Realme Narzo 80 Pro 5G भारत में 12GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन नाइट्रो ओरेंज, रेसिंग ग्रीन, और स्पीड सिल्वर कलर्स में आता है।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है जिस पर Realme UI 6 की स्किन दी गई है।

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 80 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी की ओर से यह लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में इंडियन मार्केट में पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट लगा है। फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है जिस पर Realme UI 6 की स्किन दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Realme Narzo 80 Pro 5G Price in India, Availability

Realme Narzo 80 Pro 5G की भारत में कीमत 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,499 रुपये में आता है जबकि 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को नाइट्रो ओरेंज, रेसिंग ग्रीन, और स्पीड सिल्वर कलर्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। फोन के लिए अर्ली बर्ड सेल शुरू हो चुकी है जिसके तहत यूजर्स 2 हजार रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। 
Advertisement
 

Realme Narzo 80 Pro 5G Features

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह कर्व्ड पैनल के साथ आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है जिसके ऊपर Realme UI 6 की स्किन दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो Realme Narzo 80 Pro 5G में रियर में डुअल कैमरा मिलता है। फोन में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। सेकंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) दी गई है। फोन में 6,050mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 
Advertisement

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन 65W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, Wi-Fi 6, GPS, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 162.75x74.92x7.55mm हैं और वजन 179 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.