Realme Narzo 80 Pro 5G नए ऑरेंज कलर में लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए मिल रही है Rs 1 हजार की छूट

Realme Narzo 80 Pro 5G के इस नए ऑपरेंज कलर ऑप्शन की कीमत मूल वेरिएंट के समान ही है। स्मार्टफोन के बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 20,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2025 21:56 IST
ख़ास बातें
  • इस नए ऑपरेंज कलर ऑप्शन की कीमत मूल वेरिएंट के समान ही है
  • स्मार्टफोन के बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 20,499 रुपये है
  • इसके 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन को 22,499 रुपये में पेश किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 80 Pro 5G को भारत में एक नए कलर में लॉन्च किया गया है, जो गेमर्स को खासा पसंद आ सकता है। कंपनी ने इसे इसी साल अप्रैल में रेसिंग ग्रीन और स्पीड सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया था और अब ग्राहकों के पास एक और स्पेशल कलर ऑप्शन है। नए कलर वेरिएंट को Realme की सातवीं सालगिरह के मौके पर लाया गया है। नीचे आप इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

Realme Narzo 80 Pro 5G के इस नए ऑपरेंज कलर ऑप्शन की कीमत मूल वेरिएंट के समान ही है। स्मार्टफोन के बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 20,499 रुपये है। इसके 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन को 22,499 रुपये में पेश किया गया था। जैसा कि हमने बताया नए नाइट्रो ऑरेंज कलर ऑप्शन को Realme की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर पेश किया गया है।

Realme स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। Realme Narzo 80 Pro 5G का लेटेस्ट कलर वेरिएंट Realme India की वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 80 Pro 5G Specifications
Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है। इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Narzo 80 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.