Realme Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80x 5G की पहली सेल शुरू, 2 हजार रुपये मिल रहा डिस्काउंट

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme Narzo 80x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है।

Realme Narzo 80 Pro 5G में 8GB RAM है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। Realme Narzo 80 सीरीज 5जी की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। ग्राहक खासतौर पर रियलमी की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से फोन खरीद सकते हैं। खरीदार 2,000 रुपये तक की छूट के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Narzo 80x 5G, Narzo 80 Pro 5G Price


Realme Narzo 80x 5G के 6+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme Narzo 80 Pro 5G के 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये और 12+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। दोनों फोन की आज से सेल शुरू हो गई है और इन्हें Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर खरीदा जा सकता है। पहली सेल में Narzo 80x 5G को 11,999 रुपये में खरीद पाएंगे और Narzo 80 Pro 5G को 17,999 रुपये में खरीद पाएंगे।


Realme Narzo 80x 5G Specifications


Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है। इसमें 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Narzo 80x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OMNIVISION OV50D कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/4.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


Realme Narzo 80 Pro 5G Specifications


Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Narzo 80 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 6, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.