Realme Narzo 70x सस्ता स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें कीमत

यह एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे रियलमी 12 हजार रुपये से कम की रेंज में पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 17:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन में SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • कंपनी इसमें IP54 रेटिंग भी दे रही है।
  • यह 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकने वाला फोन होगा।

Realme Narzo 70x एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे रियलमी 12 हजार रुपये से कम की रेंज में पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 Pro 5G भारत में लॉन्च हुए कुछ समय ही बीता है। कंपनी अब इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है। Realme लेटेस्ट स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है। टीजर देखकर फोन की परफॉर्मेंस और इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में बड़ी जानकारी मिलती है। रियलमी Narzo सीरीज में एक और दमदार डिवाइस पेश करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में क्या जानकारी मिलती है। 

Realme Narzo सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme Narzo 70x को कंपनी ने टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से फोन का खुलासा किया है। Realme Narzo 70x को कंपनी 24 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने फोन लॉन्च के बारे में कहा है कि यह 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। यहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। साथ ही कीमत के बारे में भी बताया है। 
 

Realme Narzo 70x price in india

Realme Narzo 70x की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे रियलमी 12 हजार रुपये से कम की रेंज में पेश करने जा रही है। हालांकि सटीक कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि इतना कंफर्म कर दिया गया है कि आकर्षक फीचर्स से लैस यह फोन एक सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है। 
 

Realme Narzo 70x specifications

Realme Narzo 70x के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड को हाइलाइट करते हुए कहा है कि डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। फोन में SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की होगी। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए कंपनी इसमें IP54 रेटिंग भी दे रही है। चार्जिंग के लिए कहा गया है कि यह 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकने वाला फोन होगा। इसके अलावा फोन के बारे में अभी और किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। चूंकि फोन लॉन्च में अभी एक हफ्ते का समय है, तो इसके कई और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म किए जा सकते हैं। Realme Narzo 70x लॉन्च लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.