50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Realme Narzo 50A Prime लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Realme Narzo 50A Prime की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में Realme Narzo 50A Prime तो लॉन्च कर दिया है।
  • Realme Narzo 50A Prime में 6.6 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 50A Prime के 4GB+64GB स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है।

Realme Narzo 50A Prime में 6.6 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने सोमवार को भारतीय बाजार में Realme Narzo 50A Prime तो लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Narzo लाइनअप में नया एडिशन है और ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 600 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Realme Narzo 50A Prime की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Realme Narzo 50A Prime की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Flash Black और Flash Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट समेत रिटेल स्टोर्स पर 28 तारीख से उपलब्ध होगा।
 

Realme Narzo 50A Prime के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme Narzo 50A Prime में 6.6 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408x1080 पिक्सल और 600 nits तक पीक ब्राइटनेस के साथ 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड Realme UI R Edition पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12nm ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC प्रोसेसर और ARM Mali-G57 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ तीसरा कैमरा दिया गया है। f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.