Realme GT Neo 7 के स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, जानें सबकुछ

Realme कथित तौर पर इस साल चीनी बाजार में दो नए स्मार्टफोन पेश करने वाला है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 7 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली फ्लैट डिस्प्ले होगा।
  • Realme GT Neo 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ओवरक्लॉक्ड वर्जन मिलेगा।
  • Realme GT Neo 7 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर इस साल चीनी बाजार में दो नए स्मार्टफोन पेश करने वाला है, जिसमें एक Realme GT 7 Pro शामिल होगा। रियलमी के आगामी स्मार्टफोन में नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह नवंबर में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे सकता है। हाल ही में आई लीक से पता चला है कि ब्रांड Realme GT Neo 7 पर भी काम कर रहा है। आइए Realme GT Neo 7 के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme GT Neo 7 Specifications


टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु के अनुसार, Realme GT Neo 7 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसे बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। GT Neo 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ओवरक्लॉक्ड वर्जन मिलेगा। हालांकि लीक में इसका साफतौर पर उल्लेख नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन में गेमिंग में बेहतर ग्राफिक्स के लिए एक अलग चिप मिल सकता है। इसके अलावा लीक से सुझाव मिला है कि GT Neo 7 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।


Advertisement
Realme GT Neo 7 Price & Availability


टिपस्टर ने Realme GT Neo 7 को प्राइस किलर बताया है। यह साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के हाल ही में आए वीबो पोस्ट के अनुसार, Snapdragon 8 Gen 4 पर बेस्ड अधिकतर स्मार्टफोन ज्यादा कीमत के साथ आने की उम्मीद है। टिपस्टर ने कहा कि आमतौर पर बेहतर फीचर्स, प्रदर्शन और डिस्प्ले वाले फोन की चाह रखने वाले ग्राहकों को किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार करना चाहिए जिसमें पिछली जनरेशन के चिपसेट शामिल होंगे। Realme GT Neo 7 अब दिसंबर 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। बाजार में आने की बाद इसकी टक्कर iQOO Neo 10 Pro, OnePlus Ace 5 Pro और Redmi K80 से हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.