Realme GT Neo 6 सीरीज, OnePlus Ace 2 Pro होंगे अगस्त में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

OnePlus Ace 2 Pro और Realme GT Neo 6 सीरीज में OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 15:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में हीट को ट्रांसफर करने की टेक्नोलॉजी है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में कर्व्ड-एज डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Realme GT Neo 6 सीरीज 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

iQOO ने हाल ही में iQOO 11S को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह जल्द ही स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 के साथ आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे कि  Realme GT Neo 6 सीरीज और OnePlus Ace 2 Pro से टक्कर लेता हुआ नजर आएगा। हाल ही में Weibo की एक पोस्ट के अनुसार, लोकप्रिय टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 2 Pro और GT Neo 6 series की कुछ जानकारी साझा की थी। 


Realme GT Neo 6 सीरीज, OnePlus Ace 2 Pro की अनुमानित लॉन्च डिटेल्स


टिपस्टर के अनुसार, दोनों ही फोन अगस्त में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन्हें खासतौर से सिर्फ चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल, इस बारे में कोई खबर नहीं है कि ये स्मार्टफोन्स चीनी मार्केट के बाहर भी कहीं लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आएंगे।  

टिपस्टर ने यह रिवील किया है कि OnePlus Ace 2 Pro और Realme GT Neo 6 सीरीज में OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है। इनमें 3.2GHz पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ 24GB की LPDDR5x रैम और 1TB की UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। दोनों स्मार्टफोन्स में OIS-इनेबल्ड 50MP सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसी के साथ फोन 150W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Ace 2 Pro में कर्व्ड-एज डिस्प्ले और GT Neo 6 सीरीज फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि Ace 2 Pro में हीट को ट्रांसफर करने की टेक्नोलॉजी है। वहीं, GT Neo 6 सीरीज 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। बता दें, GT Neo 6 दो वेरिएंट्स में आएगा जिनमें 150W और 240W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। 

इससे सम्बंधित एक खबर यह भी आई थी कि Redmi K60 Ultra फ्लैगशिप फोन भी चीन में अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसके प्रतिस्पर्धी फोन्स में जहां स्नैपड्रैगन चिप होगी, वहीं K60 अल्ट्रा में डाइमेंसिटी 9200 प्लस दिया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.