Realme GT Neo 6 SE में मिलेगी 6000 निट्स डिस्प्ले, अप्रैल में देगा दस्तक

Realme और BOE ने एक नई डिस्प्ले लॉन्च की है, जिसे आगामी Realme GT Neo 6 SE पर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 SE में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी।
  • नई डिस्प्ले एक नए 3+1 पल्स लो-फ्रीक्वेंसी फ्लिकर का सपोर्ट करती है।
  • Realme ने ग्रीनफील्ड एआई आई प्रोटेक्शन फंक्शन पेश किया है।

Realme GT Neo 5 SE में 16 जीबी तक रैम दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme और BOE ने एक नई डिस्प्ले लॉन्च की है, जिसे आगामी Realme GT Neo 6 SE पर पेश किया जाएगा। डिस्प्ले 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है और इसके अलावा पैनल ब्राइटनेस, आई प्रोटेक्शन, टच रिस्पॉन्सिव आदि में सुधार करता है। आइए Realme और BOE की इस नई डिस्प्ले के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

इस डिस्प्ले में 6,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है जो कि इसे दुनिया में सबसे ज्यादा चमकदार बनाती है। वहीं पीक पर डिस्प्ले 1,600 निट्स की ग्लोबल अधिकतम ब्राइटनेस और 1000 निट्स की मैनुअल ब्राइटनेस प्रदान करती है। मैनुअल एडजेस्टमेंट यूजर्स के लिए खासतौर पर जरूरी है, क्योंकि फोन के ब्राइटनेस स्लाइडर का इस्तेमाल करके स्क्रीन की ब्राइटनेस को अधिकतम लेवल तक एडजेस्ट किया जा सकता है। नई डिस्प्ले गेम सुपर एचडीआर फीचर का भी सपोर्ट करती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह बेहतर लाइट और शेडो इफेक्ट्स के लिए एक्सपेंडेड डायनेमिक रेंज के साथ एक बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।

डिस्प्ले कैपेसिटी में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ Realme ने आई प्रोटेक्शन पर भी काम किया है। नई डिस्प्ले एक नए 3+1 पल्स लो-फ्रीक्वेंसी फ्लिकर, 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट कैपेसिटी का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में आंखों पर तनाव को कम करने के लिए एडेप्टिव डिस्प्ले, स्लीप मोड और पेपर आई प्रोटेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा डिस्प्ले इंडस्ट्री की टॉप 8T LTPO टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती है जो स्मूथ रिफ्रेश रेट ट्रांजिशन, लो पावर कंजपशन और फास्ट डिस्प्ले रिस्पॉन्स प्रदान करती है। Realme का कहना है कि पैनल की रिफ्रेश रेट 0.5 से 120Hz तक है।

इसमें कई AI फीचर्स भी हैं। Realme ने ग्रीनफील्ड एआई आई प्रोटेक्शन फंक्शन पेश किया है, जो यूजर्स की थकान का पता लगाता है और सिस्टम इंटरफेस, मीडिया कंटेंट और ई-बुक्स जैसी कई कंडीशन के अनुसार डिस्प्ले को एडजेस्ट करता है। इसके अलावा एक एआई गेम आई प्रोटेक्शन फीचर है जो गेम के दौरान आई कंफर्ट के लिए डिस्प्ले को ऑप्टिमाइज करेगा। डिस्प्ले रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 2500Hz टच सैंपलिंग रेट भी प्रदान करती है। एक वंडरफुल टच फंक्शन भी मिलता है जो बेहतर गेम कंट्रोल के लिए टच एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करता है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की नई जनरेशन Realme GT Neo 6 SE पर आएगी जो कि अप्रैल में लॉन्च होने वाला है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, BOE, Realme GT Neo 6 SE, Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.