120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आएगा Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन!

Realme 9 4G स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • 150W UltraDart Charge टेक के साथ आएगा Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन
  • Realme 9 4G भी कई सर्टिफिकेशन साइट में हुआ लिस्ट
  • एक लीक ने इशारा किया था, OnePlus Nord 3 Realme GT Neo 3 पर बेस्ड होगा

Realme 9 4G स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है

Realme GT Neo 3 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC और 6.7-इंच फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले से लैस होगा। Realme ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि फोन 150W UltraDart फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को स्पोर्ट करेगा। इस बीच, Realme 9 4G को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC), यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC), एलिमेंट मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (EMT), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और Cmaera FV-5 सहित कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। इनका सुझाव है कि कथित Realme 9 4G 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आएगा।

टिपस्टर योगेश बरार (Yogesh Brar) ने Realme GT Neo 3 के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। उनका कहना है कि Realme स्मार्टफोन HDR 10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10-बिट 6.7-इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले स्पोर्ट करेगा। इसे MediaTek Dimensity 8100 SoC शामिल होगा, जो इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। Realme GT Neo 3 के Dimensity 8100 SoC के साथ आने की जानकारी सबसे पहले टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा शेयर की गई थी।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Realme GT Neo 3 Price in India, Design, Key Specifications Tipped via Multiple Reports

कैमरे की बात करें तो, Realme GT Neo 3 में ट्रिपल रियर कैमरा स्पोर्ट दिया जा सकता है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर होगा। टिपस्टर का कहना है कि सेटअप में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, और 2-मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर शामिल होगा जो मैक्रो कैमरा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। आगे की तरफ, इसमें 16-मेगापिक्सल सेंसर होने का दावा किया गया है। यह 150W अल्ट्राडार्ट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी लेकर आएगा। इस फास्ट चार्जिंग टेक को Realme ने MWC 2022 इवेंट में घोषित किया था।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Realme GT Neo 3 With 150W UltraDart Fast Charging Announced at MWC 2022
Advertisement

टिपस्टर का यह भी दावा है कि फोन अप्रैल में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि यह फोन पहले किस मार्केट में लॉन्च होगा। इस बीच, एक रिपोर्ट में Realme के उपाध्यक्ष माधव शेठ के हवाले से कहा गया है कि Realme GT Neo 3 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा।

इससे अलग, बताते चलें कि कथित Realme 9 4G स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। EMT और FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme 9 4G में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में एक लेंस के साथ 1/4-इंच 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होने का भी दावा किया गया है, जिसमें 100-6400 रेंज में ISO सपोर्ट, 73.7mm फोकल लेंथ, f/1.78 अपर्चर होगा। अफवाह है कि फ्रंट कैमरा में 16-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसमें 100-1600 रेंज में ISO सपोर्ट, 27.2mm फोकल लेंथ, और f/2.5 अपर्चर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.