पानी के अंदर भी तस्‍वीरें लेगा Realme GT 7 Pro, 6500mAh बैटरी के साथ दिखाएगा दम!

रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट जू क्यू चेज ने Realme GT 7 Pro के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro की अंडरवॉटर तस्‍वीरें
  • पानी के अंदर भी फोटोज ले पाएगा फोन
  • पेरिस्‍कोप लेंस से भी फ‍िट होगा नया रियलमी

Realme GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा।

Photo Credit: Weibo

Realme GT 7 Pro स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च होने वाला है। OnePlus 13 और IQoo 13 की तरह ही इसमें भी सबसे फास्‍ट प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट जू क्यू चेज ने Realme GT 7 Pro के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के बारे में जानकारी दी है। ब्रैंड ने कुछ अंडरवॉटर तस्‍वीरें भी दिखाई हैं, जिनसे पता चलता है कि GT 7 Pro कैमरों से कमाल दिखाएगा। यह पानी के अंदर भी एक से बढ़कर एक तस्‍वीरें लेने में सक्षम होगा। 

जू क्यू चेज का कहना है कि Realme GT 7 Pro का डिजाइन ऐसा है कि उसमें पेरिस्‍कोप कैमरा भी काफी स्लिम नजर आता है। कंपनी ने नया AI सुपर-रेजॉलूशन टेलीफोटो एल्गोरिदम भी कैमरे में जोड़ा है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है। 

रिपोर्टों के अनुसार, GT 7 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। यह 3x ऑप्टिकल जूम, 6 एक्‍स लूजलैस जूम, 120एक्‍स डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। Realme GT 7 Pro में अंडरवॉटर फोटोग्राफी के लिए भी कई फीचर मिलेंगे। कंपनी ने कई तस्‍वीरें शेयर भी की हैं। कहा जाता है कि यह डिवाइस IP68/IP69 रेटेड होगी, जो फोन को पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी।   

रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। तीसरा लेंस 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप सेंसर होगा। 
Advertisement

Realme GT 7 Pro में सैमसंग का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 6.78 इंच साइज का होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 6 हजार निट्स्‍ होगी। जैसाकि हमने बताया इस फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। 6500 एमएएच की बैटरी फोन में होगी, जो 120 वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। नया रियलमी फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चल सकता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.