Realme GT 7 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, भारत में भी होगा लॉन्च

Realme GT 7 Pro में 6,000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी यूनिट मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, टिपस्टर ने सटीक क्षमता न बताते हुए यह कहा है कि अपकमिंग Realme फोन में 5,800mAh से कम क्षमता की बैटरी नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • 1.5K रिजॉल्यूशन वाले कर्व्ड डिस्प्ले से लैस हो सकता है अपकमिंग Realme फोन
  • इसमें अपकमिंग Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 SoC मिलने का दावा किया गया है
  • फोन 6,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता की बैटरी यूनिट से लैस हो सकता है

Realme GT 5 Pro (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है GT 7 Pro स्मार्टफोन

Photo Credit: Realme

Realme GT सीरीज का अपकमिंग फोन GT 7 Pro होगा, जिसके इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की घोषणा जा चुकी है। GT सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन परफॉर्मेंस, खासतौर पर गेमिंग परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकन एक ऑनलाइन लीक में हमें इसके बारे में कई डिटेल्स मिली हैं। एक चाइनीज टिपस्टर ने Realme GT 7 Pro के डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में जानकारियों को ऑनलाइन शेयर किया है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो पर Realme GT 7 Pro के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। अपने पोस्ट में टिपस्टर ने बताया कि अपकमिंग फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दी गई है। फोन के अघोषित Qualcomm Snapdragon8 Gen 4 SoC पर चलने का दावा किया गया है, जिसके इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। 
Advertisement

लीक के अनुसार, GT 7 Pro स्मार्टफोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल मल्टी-फोकल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसमें टेलीफोटो लेंस को लेकर अभी भी कोई स्पष्टता उपलब्ध नहीं है।

Realme GT 7 Pro में 6,000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी यूनिट मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, टिपस्टर ने सटीक क्षमता न बताते हुए यह कहा है कि अपकमिंग Realme फोन में 5,800mAh से कम क्षमता की बैटरी नहीं होगी। बता दें कि OnePlus ने हाल ही में अपनी पूरी लाइनअप में सबसे अधिक क्षमता - 6,100mAh बैटरी पैक वाला Ace 3 Pro फोन लॉन्च किया था। उम्मीद की जा सकती है कि OnePlus के समान BBK Electronics का सब-ब्रांड Realme भी इसी क्षमता की बैटरी यूनिट का इस्तेमाल करे। लीक में यह भी दावा किया गया है कि Realme GT 7 Pro 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसे IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग प्राप्त हो सकती है। फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस हो सकता है।
Advertisement

Realme GT 7 Pro को Realme GT 5 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसे पिछले साल चीन में बेस 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ CNY 3,298 (लगभग 40,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.