realme GT 7 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्‍च, कंपनी ने कर दी डेट कन्‍फर्म

realme GT 7 Pro : यह भारत में लॉन्‍च हुआ पहला स्‍मार्टफोन हो सकता है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ (Snapdragon 8 Elite) प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 11:08 IST
ख़ास बातें
  • 26 नवंबर को भारत में लॉन्‍च होगा नया रियलमी फोन
  • मिलेगा क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर
  • रियलमी का फ्लैगशिप फोन है, प्रीमियम सेगमेंट में आएगा

6500 एमएएच की बैटरी फोन में होगी, जो 120 वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

realme GT 7 Pro india Launch date : रियलमी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन realme GT 7 Pro भारत में 26 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। सोमवार को एक मीडिया इनवाइट के साथ कंपनी ने यह जानकारी शेयर की। यह भारत में लॉन्‍च हुआ पहला स्‍मार्टफोन हो सकता है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' (Snapdragon 8 Elite) प्रोसेसर होगा। खास यह है कि चीन में यह स्‍मार्टफोन आज लॉन्‍च हो रहा है। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि realme GT 7 Pro में एक यूनीक मार्स डिजाइन होगा, यह मंगल ग्रह की भौगोलिक परिस्थि‍ति को दर्शाएगा। 
 

realme GT 7 Pro Features, Specifications (Expected)

Realme GT 7 Pro में सैमसंग का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 6.78 इंच साइज का होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 6 हजार निट्स्‍ होगी। जैसाकि हमने बताया इस फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। 6500 एमएएच की बैटरी फोन में होगी, जो 120 वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। नया रियलमी फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चल सकता है।
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, GT 7 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। यह 3x ऑप्टिकल जूम, 6 एक्‍स लूजलैस जूम, 120एक्‍स डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। Realme GT 7 Pro में अंडरवॉटर फोटोग्राफी के लिए भी कई फीचर मिलेंगे। बीते दिनों कंपनी ने कई तस्‍वीरें शेयर की थीं। कहा जाता है कि यह डिवाइस IP68/IP69 रेटेड होगी, जो फोन को पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी।   

Realme GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। तीसरा लेंस 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप सेंसर होगा। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि Realme GT 7 Pro में सैमसंग डिस्प्ले की 8टी एलटीपीओ इको² ओएलईडी प्लस माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे समान ब्राइटनेस पर पावर की खपत 52 प्रतिशत तक कम हो जाती है। वहीं हैवी लोड के मामले में पावर की खपत और भी बेहतर होती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.