Realme GT 6 होगा 20 जून को लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Realme के प्रोसिडेंट चेज जू ने बीते हफ्ते Realme GT 6 की लॉन्च तारीख का खुलासा करने के लिए एक टीजर जारी किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2024 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6 की लॉन्च तारीख का खुलासा करने के लिए एक टीजर जारी किया था।
  • Realme लगातार चीन में Realme GT-सीरीज के फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर रहा है।
  • Realme ने ग्लोबल Realme GT 6 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Realme GT 5 में 6.74 इंच की FHD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme के प्रोसिडेंट चेज जू ने बीते हफ्ते Realme GT 6 की लॉन्च तारीख का खुलासा करने के लिए एक टीजर जारी किया था। आज ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर 20 जून को फोन के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की। उसी दिन फोन भारत में भी एंट्री करेगा। पहले ही ब्रांड द्वारा कंफर्म किया गया था कि GT 6 इटली, इंडोनेशिया, स्पेन, थाईलैंड, मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, ब्राजील, पोलैंड, तुर्की, सऊदी अरब और अन्य मार्केट में उपलब्ध होगा।


Realme GT 6 की लॉन्च तारीख का खुलासा


Realme लगातार चीनी बाजार में Realme GT-सीरीज के फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर रहा है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में सभी GT-ब्रांडेड फ्लैगशिप की रिलीज का खुलासा नहीं हुआ है। GT 5 Pro दिसंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था और सिर्फ चीनी बाजार तक की सीमित रहा। ग्लोबल मार्केट में GT-सीरीज का आखिरी फोन Realme GT 3 था, जो जुलाई 2023 में लॉन्च हुआ था। भारत में GT-सीरीज का आखिरी फोन Realme GT Neo 3T था, जो सितंबर 2021 में लॉन्च हुआ था। Realme GT 6 के लॉन्च के साथ ब्रांड अब Realme GT सीरीज को बड़े स्तर पर मार्केट में ला रहा है।

Realme ने अभी तक ग्लोबल Realme GT 6 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह Snapdragon 8s Gen 3 पर बेस्ड Realme GT 6 के जैसा हो सकता है, जो बीते महीने चीन में लॉन्च हुआ था। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन कई AI सपोर्टेड फोटोग्राफी फीचर्स के साथ आएगा। Realme GT 6 की कीमत Snapdragon 7+ Gen 3 पर बेस्ड Realme GT 6T से ज्यादा होगी, जिसकी कीमत 30,999 रुपये से 39,999 रुपये तक है। ऑफर्स के साथ इसे कम से कम 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme GT 6 लगभग 40 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.