50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Realme GT 2 Pro की भारत में आज पहली सेल, जानें सभी खास ऑफर्स

Realme GT 2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 Pro फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC से लैस है।
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • फोन के डाइमेंशन 163.2x74.7x8.18mm और वजन 189 ग्राम है।

Realme GT 2 Pro के 8GB + 128GB स्टोरजे वाले बेस मॉडल की भारत में कीमत 49,999 रुपये है।

Realme GT 2 Pro की भारत में आज पहली सेल है, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इस फ्लैगशिप फोन को भारत में पिछले हफ्ते Realme 9 4G और Realme Book Prime के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। यह ट्रिपल कैमरा के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। फोन में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 65W सुपरडार्ट चार्ज एन्हांस्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Realme GT 2 Pro price in India, launch offers

Realme GT 2 Pro के 8GB + 128GB स्टोरजे वाले बेस मॉडल की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। इसका 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 57,999 रुपये में आता है। इसे पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन आज, यानि 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है, जो Flipkart, Realme.com और चुनिंदा रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।   
Advertisement

Realme GT 2 Pro सेल में कई ऑफर्स का फायदा भी आप ले सकते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड्स और एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स के माध्यम से खरीद पर आप फोन पर 5 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। Flipkart पर नो-कोस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है जो 4,167 रुपये से शुरू होती है और साथ ही Flipkart Axis Bank कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी उपलब्ध है। रियलमी और फ्लिपकार्ट फोन के साथ खास ऑफर में 4,999 रुपये की Realme Watch S को 1 रुपये में दे रही है।   
 

Realme GT 2 Pro specifications

Realme GT 2 Pro डुअल सिम फोन है जो Android 12 आधारित Realme UI 3.0 पर चलता है। डिवाइस में 6.7 इंच 2K (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है। फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC से लैस है जिसे 12GB तक रैम के साथ पेअर किया गया है।
Advertisement

Realme GT 2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट की ओर 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

डिवाइस में 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G (10-gigabit), 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 65W सुपरडार्ट चार्ज एन्हांस्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के डाइमेंशन 163.2x74.7x8.18mm और वजन 189 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.