65W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Realme GT 2 Pro! 3C सर्टिफिकेशन से मिला इशारा...

रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3300 के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म और CMIIT पर भी स्पॉट किया गया था

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 Pro मॉडल नंबर RMX3300 के साथ है लिस्ट
  • रियलमी जीटी 2 प्रो 20 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
  • पहले कहा गया था 125 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से मॉडल नंबर RMX3300 के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लगातार सामने आ रही लिस्टिंग के जरिए माना जा सकता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लिस्टिंग के जरिए सामने आया है कि यह एक 5जी स्मार्टफोन होगा, जो कि 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। बता दें, इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि रियलमी जीटी 2 प्रो फोन 125 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3300 के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म और CMIIT पर भी स्पॉट किया गया था। लेटेस्ट 3सी लिस्टिंग के जरिए सामने आया है कि यह 5जी फोन VCA7JACH / VCA7HACH चार्जर के साथ आएगा, जो कि 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने Realme GT 2 Series स्पेशल इवेंट के आयोजन का ऐलान किया है, जो कि 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट में Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत 20 दिसंबर को 9am GMT (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30) बजे होगी।
 

Realme GT 2 Pro specifications (expected)

Realme GT 2 Pro फोन में 6.8-इंच WQHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम व 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.