Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक

Realme C81 को कंपनी दो कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जिसमें Storm Black और Glacier Blue शेड्स को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme C81 को कंपनी दो कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है
  • फोन Realme Note 80 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
  • यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है

Realme C81 को कंपनी दो कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है, फोन C71 का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Realme

Realme C81 को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन लीक हो गए हैं। इसी के साथ फोन के कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा हुआ है। फोन एक बजट डिवाइस होगा। इसमें LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा इसमें किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme C81 के लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Realme C71 का यह सक्सेसर फोन एक बजट डिवाइस होगा जिसे कंपनी 10 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का मॉडल नम्बर RMX5388 है। फोन में 4GB रैम होगी जिसके साथ में 64GB की स्टोरेज आ सकती है। फोन 128GB वेरिएंट के साथ भी लॉन्च हो सकता है। फोन के कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी यहां किया गया है। 

Advertisement

Realme C81 को कंपनी दो कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जिसमें Storm Black और Glacier Blue शेड्स को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन Realme Note 80 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 720 x 1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में 450 निट्स की ब्राइटनेस आ सकती है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट आ सकता है। 

फोन में साधारण कैमरा सेटअप आने की संभावना है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 6300mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई के साथ NFC सपोर्ट भी आने की संभावना हो सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.