Realme C75x फोन 5600mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! लीक हुआ रिटेल पोस्टर

पोस्टर बताता है कि अपकमिंग Realme C75x को कोरल पिंक और ओशियनिक ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 20:14 IST
ख़ास बातें
  • क वेबसाइट ने Realme X75x का रिटेल पोस्टर को शेयर किया है
  • यह काफी हद तक मौजूदा Realme C75 के समान ही दिखाई देता है
  • फोन 120Hz पैनल, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट और IP69 बिल्ड से लैस होगा

Realme C75 (ऊपर फोटो में) को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme C75 को पिछले साल नवंबर में वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इसकी कुछ खासियतों में Helio G92 Max चिपसेट, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल, 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6,000mAh बैटरी शामिल हैं। अब, ऐसा प्रतीत होता कि कंपनी इसका एक टोन-डाउन वर्जन, कथित तौर पर Realme C75x लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन मॉडल को हाल ही में मलेशिया में एक सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था और अब, इसका एक रिटेल पोस्टर लीक हुआ है, जो इसके स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और डिजाइन को दिखाता है।

एक वेबसाइट Lowyat ने एक रिटेल पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें Realme C75x लिखा दिखाई देता है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी जल्द इस नाम से एक स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। रिटेल पोस्टर इसके डिजाइन को भी दिखाता है, जिसमें रियर में वर्टिकली स्टैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिखाई देता है। वहीं, फ्रंट में सेंटर में होल-पंच कटआउट शामिल है। यह काफी हद तक मौजूदा Realme C75 के समान ही दिखाई देता है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।

पोस्टर बताता है कि अपकमिंग Realme C75x को कोरल पिंक और ओशियनिक ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, इसमें कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लिखा गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट और IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आ सकता है। इसमें 5600mAh बैटरी मिलने की संभावना है। फोन 24GB तक रैम और 128GB स्टोरेज से लैस होगा, लेकिन इसमें 16GB वर्चुअल रैम को भी शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि इसमें 8GB फिजिकल रैम मिलेगी। ऐसा प्रतीत होता है कि Realme इसे खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों को 1+1 एक्सटेंडेड वारंटी और टेंपर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन फ्री मिलेगा।

फिलहाल रियलमी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर चुप्पी बनाई रखी है। मॉडल को हाल ही में मलेशिया की SIRIM द्वारा सर्टिफाई किया गया था। यहां फोन को मॉडल नंबर RMX5020 के साथ देखा गया था।
Advertisement

Realme ने C75 को वियतनाम में लाइटनिंग गोल्ड और ब्लैक स्ट्रॉम नाइट कलर्स में पेश किया गया है। इसमें 6.72 इंच IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G92 Max चिपसेट, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.