6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 45W चार्जिंग के साथ सस्ता फोन Realme C75 5G लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2025 12:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है।
  • फोन में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • रियलमी के C75 5G में Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।

Realme C75 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Realme

Realme ने चुपचाप अपना एक और बजट फोन Realme C75 5G मार्केट में उतार दिया है। Realme C75 5G फोन भारत में सस्ते दाम में कुछ आकर्षक फीचर्स लेकर आता है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है, साथ में IP64 रेटिंग भी मिलती है। यह फोन 6000mAh की विशाल बैटरी से लैस है। इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर लगा है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Realme C75 5G Price

Realme C75 5G की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। जिसमें इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने तीन शेड्स में पेश किया है जिसमें Lily White, Midnight Lily, और Blossom Purple कलर को शामिल किया गया है। फोन को Realme Website से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme C75 5G Specifications

Realme C75 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश है। फोन में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन का डिजाइन बेहद आकर्षक है जो यूजर्स को लुभा सकता है। कंपनी ने इसमें मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। इसके साथ ही फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। दावा है कि यह 2 मीटर तक हाइट से गिरने के बाद भी आसानी से टूटेगा नहीं। फोन के डाइमेंशन 165.70 x 76.22 x 7.94mm हैं और वजन इसका 190 ग्राम है। 

प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी के C75 5G में Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 6GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। यह डिवाइस 6,000mAh की धांसू बैटरी से लैस होकर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। फोन में 5W रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यानी इसे एक पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो आपके किसी अन्य डिवाइस को चार्ज करने के काम आ सकता है जैसे ईयरबड्स आदि। 
Advertisement

Realme C75 5G में रियर में 32MP का मेन कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन लेटेस्ट Android 15 के साथ आता है जिसके ऊपर Realme UI 6 की स्किन मिल जाती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो फोन में डुअल SIM, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, और USB-C पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.